[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर की रामलीला में जीवंत हुए रामायण के प्रमुख प्रसंग:दशरथ मरण और भरत मिलाप ने बांधा समां, सीता हरण की लीला ने खींचा दर्शकों का ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर की रामलीला में जीवंत हुए रामायण के प्रमुख प्रसंग:दशरथ मरण और भरत मिलाप ने बांधा समां, सीता हरण की लीला ने खींचा दर्शकों का ध्यान

जसरापुर की रामलीला में जीवंत हुए रामायण के प्रमुख प्रसंग:दशरथ मरण और भरत मिलाप ने बांधा समां, सीता हरण की लीला ने खींचा दर्शकों का ध्यान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से अशोक सेन के निर्देशन में चल रही रामलीला में राम के वियोग में दशरथ मरण, भरत-कैकयी संवाद, भरत का अयोध्या लौटना, चित्रकूट में भरत मिलाप और रावण द्वारा सीता हरण सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।मंचन के दौरान भगवान राम के वनवास से दुखी राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला दिखाई गई। इसके बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा ननिहाल से भरत-शत्रुघ्न को बुलाने, कैकयी द्वारा भरत की आरती उतारने और भरत-कैकयी संवाद का मंचन किया गया।

भरत के अयोध्या लौटने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को वन से वापस लाने की तैयारी करने तथा चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला प्रस्तुत की गई। अनसूया द्वारा सीता को गृहस्थ जीवन के उपदेश देने का प्रसंग भी दिखाया गया।

मारीच द्वारा राम की आवाज में लक्ष्मण को सहायता के लिए पुकारने, लक्ष्मण द्वारा रेखा खींचकर सहायता के लिए जाने और रावण द्वारा सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।राम की भूमिका रवि स्वामी, भरत की राजेश तिवाड़ी, लक्ष्मण की गर्वित योगी, सीता की धोनी मेघवाल, रावण की कन्हैया लाल सैनी तथा मामा मारीच की भूमिका पिरामल ने निभाई।इस अवसर पर प्रकाश चनेजा, शिवकुमार सुरेलिया, विजय सोनी, रमाकांत पूजारी, छगनलाल शर्मा, अरुण पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मोनू केडिया, मुकेश केडिया, रामचंद्र गुर्जर, अजय शास्त्री, हरपाल सिंह, नवीन टेलर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

रामलीला के PHOTOS देखिये :

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin