[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:20 मीटर तक घसीटती गई स्कूटी; सिर फटा, दोनों हाथ-पैर टूटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:20 मीटर तक घसीटती गई स्कूटी; सिर फटा, दोनों हाथ-पैर टूटे

बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:20 मीटर तक घसीटती गई स्कूटी; सिर फटा, दोनों हाथ-पैर टूटे

झुंझुनूं : झुंझुनूं में लोक परिवहन बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण था कि युवक स्कूटी में फंस गया और स्कूटी करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई। युवक का सिर फट गया और दोनों हाथ-पैर टूट गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे मलसीसर थाना क्षेत्र में झुंझुनूं-अलसीसर रोड पर शिव फिलिंग स्टेशन के पास हुई।

टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार, मलसीसर के बास हरिपुरा निवासी आशीष कुमार नारनौलिया (22) स्कूटी से मलसीसर से झुंझुनूं की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान सामने से आ रही लोक परिवहन बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक स्कूटी समेत बस की चपेट में आ गया। हादसे में उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कुछ लोगों के मुताबिक, युवक स्कूटी चलाते समय फोन पर बात कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin