टोडपुरा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली:दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि के समापन पर धार्मिक कार्यक्रम, कलाकारों का सम्मान हुआ
टोडपुरा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली:दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि के समापन पर धार्मिक कार्यक्रम, कलाकारों का सम्मान हुआ
चिराना : टोडपुरा के भैरूजी की बणी में स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि के समापन पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। दुर्गा माता सेवा समिति ने इन कार्यक्रमों का आयोजन किया। शनिवार को ठाकुरजी महाराज के मंदिर से माता के मंदिर तक सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। रविवार को दिनभर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इसमें गायक राजेश चौधरी और ममता चौधरी ने भजन प्रस्तुत किए। अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समिति ने आए हुए मेहमानों और कलाकारों का सम्मान किया।
कार्यक्रम देर शाम तक चला और माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान गोकुलचंद अग्रवाल, नारू राम शर्मा, कालूराम सैनी, सुरेश धींवा, गंगाधर कुमावत, रोहिताश स्वामी, निवास मीणा, विकास स्वामी, गुट्टाराम मीणा, श्रीराम मीणा और झाबर मीणा जैसे प्रत्याशियों का भी सम्मान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458814

