श्री कालका माता मंदिर में शनिवार रात जागरण:पोसाना में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, भंडारा प्रसादी भी ग्रहण की
श्री कालका माता मंदिर में शनिवार रात जागरण:पोसाना में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, भंडारा प्रसादी भी ग्रहण की
गुढ़ागौड़जी : पोसाना गांव में स्थित श्री कालका माता मंदिर में शनिवार रात भव्य जागरण के बाद रविवार सुबह कलश यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
जागरण के बाद निकली कलश यात्रा
अंकेश पोसाना ने बताया कि मंदिर परिसर में शनिवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसके बाद रविवार सुबह डीजे की धुनों और माता के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री कालका माता मंदिर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री बालाजी मंदिर पहुंची। यहां से यात्रा वापस श्री कालका माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
माता को चूरमे का भोग लगाकर किया भंडारा
कलश यात्रा के बाद मंदिर के पुजारी सीताराम स्वामी ने श्री कालिका माता को चूरमे के प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सेवा भाव के साथ आयोजन में सहयोग किया।
भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
धार्मिक आयोजन के तहत रात्रि में मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458814

