पंचायती राज चुनाव: सीकर में 115 पुलिस सेक्टर अधिकारियों और जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण
मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील बूथों की निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दी जानकारी
सीकर : पंचायती राज चुनाव-2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 115 पुलिस सेक्टर अधिकारियों और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया, चुनाव प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोहित कुमार, हंसराज और कमलेश ने मतदान केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने, आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी और मतदान दलों के साथ समन्वय रखने के बारे में बताया।
अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता और मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सेक्टर अधिकारियों एवं जोनल मजिस्ट्रेट के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, राजकमल जाखड़ सहित संबंधित अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458814

