[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोह में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, सिर अलग कर ले गए असामाजिक तत्व; ग्रामीण धरने पर बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खोह में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, सिर अलग कर ले गए असामाजिक तत्व; ग्रामीण धरने पर बैठे

रविवार दोपहर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी, गांव में पुलिस बल तैनात

उदयपुरवाटी : गांव में शुक्रवार देर रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर उसका सिर अलग कर दिया गया। घटना का पता शनिवार सुबह लगने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रविवार दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिमा का सिर नीमकाथाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। हालांकि, प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुगन सिंह और तहसीलदार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। शनिवार देर रात तक धरना जारी था।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल फौजी, रविंद्र भड़ाणा, सुरेश मीणा किशोरपुरा और ब्रह्मदत्त मीणा गुड़ा सहित अन्य लोगों ने रोष जताया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान करने, उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही हैं। धरना-प्रदर्शन में धारासिंह, जेपी महला, रामकरण गुर्जर, सरदाराराम गुर्जर, हनुमान सूद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin