झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: 51 नामांकन निरस्त, 174 प्रत्याशी मैदान में
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: 51 नामांकन निरस्त, 174 प्रत्याशी मैदान में
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद के 41 वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को पूरी हो गई। चुनाव के लिए 202 अभ्यर्थियों ने कुल 236 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 51 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 185 सही पाए गए। संवीक्षा के बाद 174 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे तक संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस दौरान सभी नामांकन पत्रों की वार्डवार जांच अभ्यर्थियों की मौजूदगी में की गई और नियमानुसार निर्णय लिया गया।
19 अक्टूबर को होगी नाम वापसी
डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नामांकन सही पाए जाने वाले अभ्यर्थी निर्धारित समय में स्वयं उपस्थित होकर अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456825

