[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

OBC समाज को मिले आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व:कांग्रेस महिला राष्ट्रीय महासचिव ने उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

OBC समाज को मिले आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व:कांग्रेस महिला राष्ट्रीय महासचिव ने उठाई मांग

OBC समाज को मिले आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व:कांग्रेस महिला राष्ट्रीय महासचिव ने उठाई मांग

चूरू : चूरू शहर के मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ओबीसी समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की महिला राष्ट्रीय महासचिव अंकलेश जाखड़ मुख्य अतिथि थीं, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण बालाण ने की।

बैठक में मौजूद रहे समाज के लोग।
बैठक में मौजूद रहे समाज के लोग।

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने 2027 की जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग की, ताकि जातिवार जनसंख्या के सही आंकड़े मिल सकें। जातियों की ड्रॉप-डाउन सूची बनाने का भी सुझाव दिया गया।

जिलाध्यक्ष नारायण बालाण ने कांग्रेस की सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाने की मांग भी उठी। इस मौके पर कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66