[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा,दुकानदार के दोनों पैर टूटे:ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी, 3 घंटे जाम लगा; ड्राइवर पकड़ा गया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा,दुकानदार के दोनों पैर टूटे:ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी, 3 घंटे जाम लगा; ड्राइवर पकड़ा गया

बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा,दुकानदार के दोनों पैर टूटे:ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी, 3 घंटे जाम लगा; ड्राइवर पकड़ा गया

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में शनिवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने फर्नीचर की दुकान के पास लकड़ी का काम कर रहे प्रकाश सैनी (35) को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए। ट्रेलर ने पास खड़े एक ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर 90 डिग्री के कोण पर खड़ा हो गया, जिससे मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूली बच्चों, यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। छोटे वाहनों को सालावाली की ओर से निकाला गया।

टक्कर के बाद सड़क पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
टक्कर के बाद सड़क पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रेलर हटवाया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। घायल प्रकाश सैनी को जिला अस्पताल नीमकाथाना ले जाया गया। ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तेज गति और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया। ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण से रास्ता तंग होने, आए दिन जाम और हादसों की शिकायत की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66