सीकर में अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए, नगर परिषद ने दी चेतावनी
सीकर में अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए, नगर परिषद ने दी चेतावनी
सीकर : शहर की सुंदरता बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करने के लिए नगर परिषद की टीम ने शनिवार को विभिन्न मार्गों से अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और बैनर हटाए। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन तथा नगर परिषद सभापति खतीजा बानो और आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
नगर परिषद की टीम ने कल्याण सर्किल से सिल्वर जुबली रोड, बजाज सर्किल, जयपुर रोड होते हुए गोकुलपुरा सर्किल तक अभियान चलाया। इसके अलावा रानी सत्ती रोड से रानी सत्ती सर्किल, रामलीला मैदान, शीतला चौक, मीनाक्षी सिनेमा और देवीपुरा रोड तक अनधिकृत प्रचार सामग्री हटाई गई।
नगर परिषद ने आमजन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और प्रतिबंधित स्थानों पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग नहीं लगाएं। प्रचार सामग्री केवल निर्धारित स्थानों पर नियमानुसार स्वीकृति लेने के बाद ही लगाई जाए।
नगर परिषद के अनुसार चौराहों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध प्रचार सामग्री लगाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है। परिषद ने शहरवासियों से नियमों की पालना कर सीकर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456725
