राधाकिशनपुरा में पीएनबी की नई शाखा शुरू, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
राधाकिशनपुरा में पीएनबी की नई शाखा शुरू, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
सीकर : पंजाब नेशनल बैंक ने सीकर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में जयपुर-झुंझुनूं बाईपास पर पिपराली सर्किल के पास नई शाखा शुरू की है। इससे क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और अन्य ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
शाखा प्रबंधक अशोक कालेर ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एवं जयपुर अंचल प्रमुख सुरिन्दर पाल सिंह रहे। जयपुर-सीकर मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण झा और उप मंडल प्रमुख विमल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।
मुख्य महाप्रबंधक सुरिन्दर पाल सिंह ने कहा कि बैंक ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शाखा से ऋण, बचत खाते और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण झा ने कहा कि सीकर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते व्यावसायिक विकास को देखते हुए नई शाखा की आवश्यकता थी। इससे स्थानीय व्यापारियों और आमजन को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अशोक कालेर, सुमित और सचिन ने अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और ग्राहकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शाखा का स्टाफ ग्राहकों को त्वरित, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर रहेगा। समारोह में बैंक अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2456713
