जेपी जानू स्कूल की 150 छात्राओं को बांटे निशुल्क बैग, कलेक्टर ने की पहल की सराहना
जेपी जानू स्कूल की 150 छात्राओं को बांटे निशुल्क बैग, कलेक्टर ने की पहल की सराहना
झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से शनिवार को राजकीय जेपी जानू स्कूल की 150 छात्राओं को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। शिवम बैग और पंजाब नेशनल बैंक झुंझुनूं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि रहे। पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद अतिथियों, दानदाताओं और विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य सहित स्टाफ का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
लगन और मेहनत से हासिल करें लक्ष्य
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आयोजक संस्थाओं और दानदाताओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र के अवसर पर छात्राओं को स्कूल बैग वितरित करना प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज ऊंचे पदों पर पहुंचे अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और उद्योगपति भी साधारण सरकारी स्कूलों से पढ़कर आगे बढ़े हैं। छात्राएं भी शिक्षा और परिश्रम के बल पर अपने सपने पूरे कर सकती हैं।
कार्यक्रम में भामाशाह शिवशंभू शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, प्रथम उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, द्वितीय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, शिवरतन शर्मा, शकुन्तला पुरोहित और सुरेश मोदी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी, उप प्रधानाचार्य अंजू चौधरी, अरुण चौमाल, व्याख्याता राजेश काजला, ईसर जी, विमल कंवर, मुकेश कुमारी, रवीश जी, सुनील जी, रमेश तेतरवाल, इंदिरा चौधरी, वीरेंद्र भांभू और सत्यनारायण शर्मा सहित विद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456594