गनेड़ी ज्वैलर्स डकैती का इनामी आरोपी गिरफ्तार:नेछवा पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 25 हजार का इनाम था; सोने-चांदी से भरे बैग छीने
गनेड़ी ज्वैलर्स डकैती का इनामी आरोपी गिरफ्तार:नेछवा पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 25 हजार का इनाम था; सोने-चांदी से भरे बैग छीने
नेछवा : नेछवा पुलिस ने गनेड़ी ज्वैलर्स डकैती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामेश्वर लाल सोनी नाम का यह आरोपी टॉप-10 फरार अपराधियों में शामिल था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस टीम ने उसे मध्यप्रदेश के आगर मालवा-उज्जैन इलाके से पकड़ा। उससे पूछताछ और जांच जारी है।
यह घटना 12 फरवरी 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता पंकज सोनी ने बताया था कि गनेड़ी में बालाजी ज्वैलर्स की दुकान बंद करने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। उनके पास सोने-चांदी के जेवरात से भरे चार बैग थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और तीन बैग छीनकर भाग गए थे। इस संबंध में नेछवा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर लाल सोनी चोरी, लूट और डकैती का सामान खरीदने में शामिल रहने वाला आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम ने लगातार पीछा कर रामेश्वर लाल सोनी को पकड़ा। मामले में आगे की जांच चल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456441


