[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में निकली कलश यात्रा:माता के जयकारों से गूंजा कस्बा, बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में निकली कलश यात्रा:माता के जयकारों से गूंजा कस्बा, बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा

खेतड़ीनगर में निकली कलश यात्रा:माता के जयकारों से गूंजा कस्बा, बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा

खेतड़ी : नवरात्रि के पावन अवसर पर खेतड़ीनगर में महिलाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जगदंबा मार्केट स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। माता के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा बालाजी मंदिर से रवाना होकर आजाद मार्केट, नेहरू मैदान सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान माता की प्रतिमा को भी नगर भ्रमण करवाया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।

धार्मिक परंपराओं का दिया संदेश

नवरात्रि के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से कस्बे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर माता की आराधना और पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर हरिराम गुर्जर, पूर्व सरपंच सरतीदेवी, विमल कुमार, कैलाश चंद, विमला देवी, सरोज, अनिता, संतरा, निर्मला, कंचन, ऊषा, सुनीता, किरण, अंबिका, राकेश देवी, सपना, संजू और रामकला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker