[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिसाऊ पालिकाध्यक्ष सलमा सैय्यद को दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिसाऊ पालिकाध्यक्ष सलमा सैय्यद को दी बधाई

निकाय चुनाव में जीत पर भेजा शुभकामना संदेश, स्वच्छता, सड़क और नागरिक सुविधाओं के विकास पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमा सैय्यद को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निकाय चुनाव में जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 30 सितंबर 2026 को भेजे गए शुभकामना संदेश में बिरला ने सलमा सैय्यद सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के सफल कार्यकाल की कामना की।

जनसेवा और विकास को बताया अहम जिम्मेदारी

लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनका कामकाज सीधे नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। नगर पालिका का नेतृत्व करना शहर और उसके लोगों के प्रति जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके निर्वहन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

उन्होंने स्वच्छता, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और सुनियोजित विकास को नगर के वर्तमान और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

नागरिकों के कल्याण की जताई उम्मीद

ओम बिरला ने विश्वास जताया कि सलमा सैय्यद के नेतृत्व में नगर पालिका संवाद, सहयोग और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ काम करेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।

लोकसभा अध्यक्ष के शुभकामना संदेश के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि नए कार्यकाल में स्वच्छता, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker