पहाड़ी पर स्थित मां गढ़वाली मंदिर में गूंजे जयकारे:रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दरबार, जागरण के बाद भंडारे में उमड़े भक्त
पहाड़ी पर स्थित मां गढ़वाली मंदिर में गूंजे जयकारे:रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दरबार, जागरण के बाद भंडारे में उमड़े भक्त
खेतड़ी : खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा गांव में नवरात्रि के मौके पर मां गढ़वाली मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, जागरण में पहली बार इतनी भीड़ देखी गई। यह आयोजन डाडा गांव के सुरेंद्र मीणा और पवन मीणा ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर करवाया था। मंदिर कमेटी अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि मां गढ़वाली का मंदिर डाडा गांव की शंक्वाकार पहाड़ी पर है।
जागरण के लिए मां गढ़वाली का दरबार रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। गायक सोनू गुप्ता और सोनू राजस्थानी ने सुनील नटराज म्यूजिकल ग्रुप के साथ माता के भजन गाए। श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। रात्रि जागरण के बाद शुक्रवार को दिन में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गढ़वाली के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2455712


