मुनका की ढाणी में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी का सम्मान:श्री राम अमृतवाणी ग्रुप ने अमृतवाणी पाठ के दौरान किया अभिनंदन
मुनका की ढाणी में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी का सम्मान:श्री राम अमृतवाणी ग्रुप ने अमृतवाणी पाठ के दौरान किया अभिनंदन
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की मुनका की ढाणी में शुक्रवार शाम को श्री राम अमृतवाणी ग्रुप ने संगीतमय अमृतवाणी पाठ किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी का सम्मान किया गया। श्री राम अमृतवाणी ग्रुप की ओर से राजकुमार जिसपाल और महिला सदस्यों ने सुमित्रा सैनी का अभिनंदन किया। यह सम्मान धार्मिक गतिविधियों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए था। महिलाओं ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उपहार दिए।
पालिकाध्यक्ष सैनी ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मर्यादित रहा है और सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्म-कर्म में उनकी हमेशा रुचि रही है और वे संस्कृति से जुड़े कामों को प्राथमिकता देंगी।
इस मौके पर पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू, निखिल चौधरी, सुशील सैनी, शिवलाल सैनी, सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी, लोकेश कटारिया, मुकेश सैनी, बलदेव सैनी, रामनिवास सैनी और आशुतोष पारीक समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2455713


