लक्ष्मणगढ़ में 4 कैफे पर पुलिस की छापेमारी:केबिन में मिले युवक-युवतियां, 17 लोग गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़ में 4 कैफे पर पुलिस की छापेमारी:केबिन में मिले युवक-युवतियां, 17 लोग गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर में संचालित कैफे में अवांछित गतिविधियों की शिकायतों के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की चार टीमों ने एक साथ चार कैफे पर छापेमारी कर 13 युवक-युवतियों और चार कैफे संचालकों सहित कुल 17 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
चार कैफे पर एक साथ दी दबिश
डीएसपी जाकिर अख्तर और थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने दोपहर में सनसाइन कैफे, गुरु-चेला कैफे, द स्काई लाइट कैफे और हाईट आउट कैफे पर कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग कैफे से सात युवक और छह युवतियां मिलीं। पुलिस ने चारों कैफे संचालकों को भी हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कैफे संचालकों में सनसाइन कैफे के सुरेंद्र, गुरु-चेला कैफे के मनोज, द स्काई लाइट कैफे के रोहिताश और हाईट आउट कैफे के बाबूलाल शामिल हैं।
कैफे में मिले कमरेनुमा केबिन
छापेमारी के दौरान कैफे के अंदर कमरेनुमा कैबिन बने हुए मिले। पुलिस को आशंका है कि इनका इस्तेमाल अवांछित गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, सभी युवक-युवतियां बालिग थे, इसलिए उनके खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कुछ कैफे में रजिस्टर का उचित संधारण नहीं होने सहित अन्य खामियां भी सामने आईं। पुलिस अब कैफे के लाइसेंस, नियमों के विपरीत बनाए गए कैबिन और अन्य अनियमितताओं को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखेगी।
बिना आईडी प्रूफ कमरे देने की मिल रही थीं शिकायतें
डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया कि पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कैफे में घंटे के हिसाब से शुल्क लेकर बिना आईडी प्रूफ के कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन शिकायतों के आधार पर चार पुलिस टीमों ने एक साथ चार स्थानों पर दबिश दी। अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां मिले, जिन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी ने बताया कि कैफे के लाइसेंस, कैबिन और अन्य अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। शहर में अवांछित गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454659


