[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में खर्रा परिवार के चार दावेदारों ने बढ़ाई सियासी हलचल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में खर्रा परिवार के चार दावेदारों ने बढ़ाई सियासी हलचल

मंत्री की पत्नी और छोटे बेटे भाजपा के टिकट पर मैदान में, बड़े बेटे और छोटे भाई की पत्नी ने निर्दलीय भरा नामांकन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार की दावेदारियों ने श्रीमाधोपुर की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। नामांकन के अंतिम दिन मंत्री की पत्नी शांति देवी खर्रा ने वार्ड 17 और छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा ने वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं, बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा पहले ही वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैं।

इसी कड़ी में मंत्री के छोटे भाई महावीर खर्रा की पत्नी प्रतिभा सिंह खर्रा ने भी जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस तरह खर्रा परिवार से चार दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इनमें दो भाजपा के टिकट पर और दो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

परिवारवाद पर बयान के बाद चर्चा तेज

खर्रा परिवार की दावेदारियों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले दुर्गा सिंह खर्रा के चुनाव लड़ने के संदर्भ में कहा था कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है और लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है।

अब एक ही परिवार से चार लोगों के चुनाव मैदान में उतरने के बाद राजनीतिक गलियारों में परिवारवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, चुनाव लड़ना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन एक ही परिवार के कई सदस्यों की दावेदारी ने श्रीमाधोपुर के चुनावी समीकरणों को चर्चा का विषय बना दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker