चूरू में कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी अंकिता जाखड़
चूरू में कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी अंकिता जाखड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव अंकिता जाखड़ 17 अक्टूबर को चूरू में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी। शिविर दोपहर 12 बजे शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मंडेलिया हाउस में आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष नारायण बालाण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के निर्देशों तथा प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसाय यादव के नेतृत्व में विभाग का 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 11 से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ओबीसी विभाग के सक्रिय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बालाण ने बताया कि चूरू में होने वाले शिविर में ओबीसी विभाग के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाग लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2454606


