सुजानगढ़ में दिवंगत कॉन्स्टेबल की स्मृति में रक्तदान शिविर:85 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित, पुलिसकर्मी और आमजन ने लिया हिस्सा
सुजानगढ़ में दिवंगत कॉन्स्टेबल की स्मृति में रक्तदान शिविर:85 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित, पुलिसकर्मी और आमजन ने लिया हिस्सा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली थाने में तैनात दिवंगत कॉन्स्टेबल बलराम मीणा की स्मृति में शुक्रवार को थाना परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों की ओर से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और आमजन ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोपहर तक शिविर में 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में पहुंचे चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बलराम मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मीणा एक अच्छे सिपाही थे और उन्हें तफ्तीश के कामों में सहायता करने में महारथ हासिल थी।
टीम हारे का सहारा ने किया सहयोग
कोतवाली सीआई मुकेश चंद ने बताया कि बलराम मीणा की स्मृति में यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें टीम हारे का सहारा और शहर के आमजन ने सहयोग किया। लॉयंस चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी पवन कुमार, एडीएम संतोष मीणा, डीएसपी अनुज शुभम और सदर सीआई मुकुट बिहारी मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभापति मदन लाल गुलेरिया ने भी शिविर का निरीक्षण किया। श्याम स्वर्णकार, नरेंद्र सिंह, कृष्ण तंवर, मोहसिन खान, मुरारी खंडेलवाल, एडवोकेट रजनीकांत सोनी और अमरचंद मोयल ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पार्षद मीरा देवी ने अपने पति राजकुमार और बेटे सोनू के साथ एकसाथ रक्तदान किया।
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में हुआ था निधन
कांस्टेबल बलराम मीणा का मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान विराटनगर में सड़क हादसे में निधन हो गया था। वे अलवर जिले के कलसाड़ा गांव के निवासी थे। बुधवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के जरिए पुलिसकर्मियों और शहरवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454508


