बेटे-बहू की हत्या के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश:तारानगर थाने के सामने किया प्रदर्शन, आरोपी का मुंह काला कर जुलूस निकालने की मांग
बेटे-बहू की हत्या के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश:तारानगर थाने के सामने किया प्रदर्शन, आरोपी का मुंह काला कर जुलूस निकालने की मांग
तारानगर : चूरू के तारानगर इलाके के चंगोई गांव में अपने बेटे और बहू की हत्या के आरोपी रामचंद्र के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा है। शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोपी पिता को सख्त सजा और फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएसपी रोहित सांखला और सीआई पुष्पेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच और रामचंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी का मुंह काला करके गांव में जुलूस निकाला जाए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की कॉपी परिवादी पक्ष को देने और आरोपी के सहयोगी रामवीर पुत्र जयसिंह की भी जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मामले में गवाही देने के लिए तैयार हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454453


