लक्ष्मणगढ़ में नवरात्र पर कई जगह सजे पांडाल:मुनवाड़ी में हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, विजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार
लक्ष्मणगढ़ में नवरात्र पर कई जगह सजे पांडाल:मुनवाड़ी में हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, विजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा हुई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे में कई जगह सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल सजे हैं। यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। गुरुवार को मुनवाड़ी दुर्गा पूजा स्थल पर नौ दिवसीय महोत्सव के तहत गुरुवार रात सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले हुआ। वहीं, कबूतरीया कुआं स्थित पूजा स्थल पर शाम को गरबा-डांडिया प्रतियोगिता हुई। श्री डाकखाना दुर्गा पूजा स्थल पर जागरण हुआ।
मुनवाड़ी में ग्रांड फिनाले, प्रज्ञा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम
मुनवाड़ी दुर्गा पूजा स्थल महोत्सव समिति के योगेश घासोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबले में कस्बे की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें राजस्थानी लोकनृत्य, गरबा, विचित्र वेशभूषा और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
उन्होंने बताया कि छात्राओं की प्रस्तुतियों के कारण निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना मुश्किल हो गया। कड़े मुकाबले में प्रज्ञा पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श विद्या मंदिर द्वितीय और विनायक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। समिति की ओर से प्रथम विजेता टीम को 21 हजार रुपए, द्वितीय को 11 हजार रुपए और तृतीय को 7100 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हर टीम को 4100 रुपए का सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
कबूतरीया कुआं पर गरबा-डांडिया प्रतियोगिता
कबूतरीया कुआं स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर गरबा और डांडिया प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने गुजराती शैली में माता के भजनों पर गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बालिका आदर्श विद्या मंदिर ने प्रथम, ईस्ट वेस्ट स्कूल ने द्वितीय और बगड़िया निकेतन की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री चमड़िया स्कूल को विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार देवड़ा, मंत्री पवन गोयनका, आयोजन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, मनोज जालान, कमलेश खेड़िया और अन्य सदस्यों ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बाद रात में जागरण हुआ। सुंदरनाथ महाराज के सान्निध्य में हुए जागरण में देर रात तक भजन होते रहे। श्रद्धालु भजनों में शामिल रहे।
श्री डाकखाना दुर्गा पूजा स्थल पर देर रात तक भजन-कीर्तन कस्बे में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित श्री डाकखाना दुर्गा पूजा स्थल पर भी जागरण हुआ। श्री विजय रघुनाथ जी मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज के सान्निध्य में हुए जागरण में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454452


