हर्षित और ट्विंकल बाल मॉक विधानसभा के लिए चयनित:जिला स्तरीय प्रबल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया
हर्षित और ट्विंकल बाल मॉक विधानसभा के लिए चयनित:जिला स्तरीय प्रबल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के हर्षित सैनी और ट्विंकल सैनी ने राजस्थान बाल मॉक विधानसभा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रबल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता खंडेला के चौकड़ी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में हुई थी। हर्षित सैनी ने छात्र वर्ग में और ट्विंकल सैनी ने छात्रा वर्ग में जीत दर्ज की। अब दोनों राज्य स्तर पर बाल मॉक विधानसभा में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। स्कूल परिवार को उम्मीद है कि वे राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454410


