[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में देर रात अंधड़-बारिश से जनजीवन प्रभावित:पेड़ गिरे, टीनशेड और चुनावी बैनर सड़कों पर बिखरे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में देर रात अंधड़-बारिश से जनजीवन प्रभावित:पेड़ गिरे, टीनशेड और चुनावी बैनर सड़कों पर बिखरे

बबाई में देर रात अंधड़-बारिश से जनजीवन प्रभावित:पेड़ गिरे, टीनशेड और चुनावी बैनर सड़कों पर बिखरे

बबाई : बबाई कस्बे और आसपास के इलाकों में देर रात करीब 3 बजे तेज अंधड़ और बारिश आई। इससे जनजीवन पर असर पड़ा। अचानक मौसम बदलने से कई जगह पेड़ गिर गए। अंधड़ के कारण लोगों के टीनशेड, दुकानों पर लगे बोर्ड और पंचायती राज चुनाव के बैनर सड़कों पर गिरे नजर आए। सुबह लोगों ने सड़कों पर गिरे पेड़ों और बिखरे बैनरों को देखा।

दुकानों के बाहर लगे टीनशेड भी तेज हवाओं से खराब हो गए। अंधड़ और बारिश से कस्बे में कई जगह अव्यवस्था फैल गई। इस अचानक हुए मौसम बदलाव से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, अभी तक नुकसान या किसी जनहानि की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker