[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर रामलीला में घोड़ी पर सवार होकर निकले भगवान श्रीराम:चारों राजकुमारों के विवाह और कन्यादान की लीला ने मोहा मन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर रामलीला में घोड़ी पर सवार होकर निकले भगवान श्रीराम:चारों राजकुमारों के विवाह और कन्यादान की लीला ने मोहा मन

जसरापुर रामलीला में घोड़ी पर सवार होकर निकले भगवान श्रीराम:चारों राजकुमारों के विवाह और कन्यादान की लीला ने मोहा मन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गाव में गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित रामलीला में चौथे दिन भगवान श्रीराम की भव्य बारात, चारों राजकुमारों के विवाह और राजा जनक द्वारा कन्यादान की लीला का मंचन किया गया। घोड़ी पर सवार भगवान श्रीराम की बारात देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सूरेलिया ने बताया कि मंचन के दौरान राजा जनक ने सीता स्वयंवर की कुमकुम पत्रिका नाई एवं ब्राह्मण के माध्यम से राजा दशरथ के पास अयोध्या भिजवाई। नाई एवं ब्राह्मण ने राजा दशरथ को भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने की जानकारी दी।

इसके बाद पंडित भली शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। राजा जनक ने अपनी बेटी सीता का विवाह भगवान श्रीराम के साथ, अपने भाई कुशध्वज की बेटी मांडवी का विवाह भरत के साथ, उर्मिला का विवाह लक्ष्मण के साथ तथा श्रुतिकीर्ति का विवाह शत्रुघ्न के साथ करवाया।

रामलीला में इसके आगे आईने में अपना चेहरा देखने तथा भगवान श्रीराम को अयोध्या का युवराज बनाने के लिए गुरु विश्वामित्र से राय लेने के प्रसंग का भी मंचन किया गया।

राजा जनक की भूमिका मनोज शर्मा, राजा दशरथ की रमाकांत पुजारी, सुमंत की सुरेंद्र तिवाड़ी, राम की रवि स्वामी, सीता की धोनी मेघवाल, लक्ष्मण की गर्वित योगी, भरत की चयनित मेघवाल, शत्रुघ्न की सूक्ष्म सेन, विश्वामित्र की भली शर्मा, नाई की पिरामिल तथा ब्राह्मण की भूमिका सुरेंद्र तिवाड़ी ने निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker