सभापति व पार्षदों ने किया मोड़ा पहाड़ डंपिंग यार्ड का निरीक्षण
कचरा वाहनों के लिए सुगम रास्ता बनाने के निर्देश, पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण
झुंझुनूं : नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने गुरुवार को पार्षदों और अधिकारियों की टीम के साथ मोड़ा पहाड़ स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। कचरा लेकर आने वाले ऑटो-टीपर और ट्रैक्टरों को स्थल तक पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए सभापति ने सुगम रास्ता बनाने और मार्गों में जमा कचरा हटाने के निर्देश दिए।
सभापति अगवान ने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी की ओर से वाहनों को डंपिंग यार्ड तक ले जाने में परेशानी की जानकारी दी गई थी। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सामने आया कि डंपिंग यार्ड तक जाने वाले तीन प्रचलित रास्तों पर कचरा जमा होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इस पर संबंधित अधिकारियों को रास्ते से कचरा हटाकर वाहनों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दुर्गम रास्ते से वाहन चालकों को परेशानी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और वाहन चालकों ने बताया कि रास्ता दुर्गम होने के कारण कचरा गाड़ियों को डंपिंग यार्ड तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सभापति ने मौके पर मौजूद टीम को मोड़ा पहाड़ कचरा स्थल पर जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद उमर कुरैशी, मनोज कुमार सैनी, राजकुमार डिगरवाल, अजमत अली, पूर्व पार्षद मोहम्मद अख्तर, एडवोकेट दीपक सिलाइच और सफाई निरीक्षक अली हसन सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2453367


