क्टर पलटने से नीचे दबा चालक, ग्रामीणों ने 20 मिनट की मशक्कत से बचाई जान
राणासर-बालरासर मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास हादसा, जेसीबी की मदद से निकाला बाहर
बिसाऊ : राणासर-बालरासर मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क के बीच पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए चूरू अस्पताल भेजा गया।
राणासर निवासी सुरेंद्र कड़वासरा ने बताया कि वह बाइक से चूरू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसा देखकर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को फोन कर मौके पर बुलाया और जेसीबी की व्यवस्था के लिए सूचना दी।
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर जेसीबी की सहायता से चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता, सुरेंद्र कड़वासरा की सूझबूझ और युवाओं के सहयोग से चालक को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए भेज दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2453363


