कांग्रेस पार्षदों ने सफाई नहीं होने की शिकायत की:आयुक्त से मिले, लाडनूं बाईपास-बस स्टैंड के नालों की सफाई मांगी; ट्रैक्टर बढ़ाने को भी कहा
कांग्रेस पार्षदों ने सफाई नहीं होने की शिकायत की:आयुक्त से मिले, लाडनूं बाईपास-बस स्टैंड के नालों की सफाई मांगी; ट्रैक्टर बढ़ाने को भी कहा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ उपसभापति सोनिका पीपलवा के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस के पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त से मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। पार्षदों ने कहा कि लाडनूं बाईपास, लाडनूं बस स्टैंड और नलिया बास के नालों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी फैलने के कारण आमजन को समस्या हो रही है। पार्षदों ने कहा कि शहर के कई वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी।
उपसभापति सोनिका पीपलवा ने कहा किस वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी लगे हैं उनकी लिस्ट पार्षदों को दी जाए। उन्होंने कहा कि नालियां साफ करने के बाद कचरा तुरंत उठाया जाए। आयुक्त ने बातचीत के दौरान परिषद के एसआई को बुलाया। जिन पर पार्षदों ने उन पर फोन नहीं उठाने के आरोप लगाए। बजरंग सेन ने कहा कि परिषद में लगने वाले कैम्पों की उन्हें सूचना नहीं दी जाती है। आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्दी समाधान करवाया जाएगा।
इस दौरान अमित मारोठिया, बजरंग सेन, इस्माइल खान, मो. रफीक खींची, विजय बटेसर, एडवोकेट सलीम खान, मंगल सिंह, मो. इमरान, सौरभ पीपलवा, हसन गोपालपुरिया आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452517


