[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पष्ट कार्ययोजना और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराएं चुनाव: सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्पष्ट कार्ययोजना और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराएं चुनाव: सुराणा

तारानगर थाने में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने ली बैठक, मतदान केंद्रों से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने गुरुवार को तारानगर पुलिस थाने में बैठक ली। इसमें चुनावी प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए पूर्व तैयारी, स्पष्ट कार्ययोजना और दायित्वों का प्रभावी निर्वहन जरूरी है। सभी रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दें। उन्होंने नामांकन पत्रों की प्राप्ति से लेकर मतगणना तक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें

सुराणा ने कहा कि मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, बैठक व्यवस्था, रैंप और पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम तथा ईवीएम की रवानगी और संग्रहण केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही प्रवेश-निकास, बिजली और कक्षों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में निर्धारित नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों पर रहे नजर

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन जरूरी है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, पुलिस बल की उपलब्धता और तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने निर्वाचन गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार अनोपाराम, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker