[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के बागरेचा बास में हुआ डांडिया महोत्सव:युवतियों और महिलाओं ने गुजराती-राजस्थानी गानों पर किया डांस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के बागरेचा बास में हुआ डांडिया महोत्सव:युवतियों और महिलाओं ने गुजराती-राजस्थानी गानों पर किया डांस

सुजानगढ़ के बागरेचा बास में हुआ डांडिया महोत्सव:युवतियों और महिलाओं ने गुजराती-राजस्थानी गानों पर किया डांस

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में नवरात्रा के दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव में गरबा डांडिया की धूम मची हुई है। शहर में कई जगह कार्यक्रम चल रहे हैं। युवतियां और महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ पांडालों में पहुंचकर डांस कर रही है। बुधवार की रात शहर के बागरेचा बास में श्री नव दुर्गा सेवा समिति की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक मनोज मेघवाल व उपसभापति सोनिका पीपलवा सहित अतिथियों ने पूजा अर्चना कर शुरुआत की।

इसके बाद युवतियों और महिलाओं ने गुजराती, राजस्थानी रीमिक्स गानों पर डांस किया। इस दौरान विधायक मेघवाल ने कहा कि साल भर में एक बार आने वाले इस नवरात्रा उत्सव का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी को उत्साह और उमंग के साथ भाग लेना चाहिए। मेघवाल ने सभी को नवरात्रा उत्सव की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पार्षद बजरंग सेन, अमित मारोठिया, मुकुल मिश्रा, बसंत बोरड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व पार्षद मधु बागरेचा, विद्याप्रकाश बागरेचा ने किया। 18 से 20 अक्टूबर तक शहर के यंग्स क्लब में मारवाड़ी युवा मंच का भी कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker