कार-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत:भदाला की ढाणी में हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत:भदाला की ढाणी में हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
पलसाना : पलसाना कस्बे की भदाला की ढाणी में बुधवार रात सड़क हादसे में कार सवार युवक रणजीत सिंह सेवदा की मौत हो गई। उनकी कार घर से कुछ दूरी पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रणजीत सिंह सेवदा बुधवार रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पहले उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद करते हुए उन्हें पलसाना अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2451903


