[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिपराली में नारी चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिपराली में नारी चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

पिपराली में नारी चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

सीकर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस-2026 के साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत बुधवार को पंचायत समिति पिपराली में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग, बाल विकास विभाग और राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला की थीम ‘नारी चौपाल, सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ रही।

कार्यशाला में महिलाओं और बालिकाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की नीलम कुमारी ने विभागीय कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

राजीविका की ब्लॉक समन्वयक सुशीला ने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला बैठकों और महिला क्लबों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यशाला में विभागीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker