[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी:स्वच्छता का का दिया संदेश, 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी:स्वच्छता का का दिया संदेश, 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

खेतड़ीनगर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी:स्वच्छता का का दिया संदेश, 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुन्नालाल जैदिया और मोनिका के सानिध्य में आयोजित इस अभियान में बच्चों ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

मुन्नालाल जैदिया ने स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ मिशन के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने-अपने विद्यालयों के सामने से प्रभात फेरी शुरू की और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण में भी निभाएं भागीदारी

जैदिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की आदत अपनानी चाहिए। यदि सभी लोग अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे तो पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा रहेगा। उन्होंने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है और मौसम का संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर मुन्नालाल जैदिया, मोनिका, पार्वती, सुधा शर्मा, मनोज लामोरिया, विमल शर्मा, संजय जिदंड, राजेंद्र जांगिड़, कुलदीप मान, राजेंद्र सिंह और ख्यालीराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker