ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरे हेडमास्टर, मौत:बेटी के साथ जिम गए थे, रनिंग करते समय बेहोश हुए
ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरे हेडमास्टर, मौत:बेटी के साथ जिम गए थे, रनिंग करते समय बेहोश हुए
चूरू : सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहे हेड मास्टर बीरबल मेव(45) अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिम के कुछ साथी उनको तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना कल शाम 7 बजे की है, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।
राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री विजय पोटलिया ने बताया- बीरबल मेव आसपालसर के उच्च प्राथमिक स्कूल में हेड मास्टर थे। वो मंगलवार शामहे 6 बजे अपनी बेटी के साथ जिम गए थे। करीब 7 बजे के करीब वो ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहे थे, तभी अचानक चलते-चलते वो गिर गए। पास में खड़े साथी उनको पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात कही है।

सरदारशहर उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ ने बताया- मंगलवार शाम बीरबल के शव को निजी अस्पताल से मॉर्च्युरी में रखने के लिए भेजा गया था। सुबह परिजनों के आने पर उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
बीरबल मेव निमरासर के रहने वाले थे। वो अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। उनकी पोस्टिंग सरदारशहर से 15 किलोमीटर दूर आसपालसर के उच्च प्राथमिक स्कूल में थी। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां और पत्नी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450594
