[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हरियाणा का सिंगर मीता बरोदा गिरफ्तार:अपने गाने ‘बहू बावली’ के प्रमोशन के लिए आया था; इवेंट में राजस्थानी सिंगर के ग्रुप हुआ झगड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हरियाणा का सिंगर मीता बरोदा गिरफ्तार:अपने गाने ‘बहू बावली’ के प्रमोशन के लिए आया था; इवेंट में राजस्थानी सिंगर के ग्रुप हुआ झगड़ा

सीकर में हरियाणा का सिंगर मीता बरोदा गिरफ्तार:अपने गाने 'बहू बावली' के प्रमोशन के लिए आया था; इवेंट में राजस्थानी सिंगर के ग्रुप हुआ झगड़ा

सीकर : हरियाणा के मशहूर सिंगर मीता बरोदा को सीकर से गिरफ्तार किया गया है। वे शहर के एक होटल में अपने गाने के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा के ग्रुप के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के मीता बरोदा समेत चार लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

बिना परमिशन के इवेंट कर रहे थे, चार को पकड़ा

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पिपराली चौराहे के पास मंगलवार शाम होटल महक में हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा उर्फ अमिता खासा (40) पुत्र रणधीर सिंह निवासी सोनीपत अपने गाने ‘बहू बावली’ के प्रमोशन के लिए आया था। इवेंट बिना किसी परमिशन के चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स पहुंचे थे।

इवेंट के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरियाणवी सिंगर समेत भैरूवैष्णव (23) पुत्र जगदीश वैष्णव निवासी पंडेर (भीलवाड़ा), सांवरमल सुथार (22) पुत्र भागीरथ सुथार निवासी मयूरा सिटी पालवास रोड (सीकर) और विष्णु सिंह (21) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रोहलसाबसर को गिरफ्तार किया।

राजस्थानी सिंगर से सोशल मीडिया पर बहस बनी झगड़े का कारण

दोनों गुटों के बीच झगड़ा होने का कारण सोशल मीडिया पर सिंगर मीता की राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा और उनके ग्रुप से हॉट टॉक को माना जा रहा है। दोनों के बीच बड़ा कौन,इसी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।

इवेंट में पूजा डोटासरा ग्रुप के लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान मीता और डोटासरा ग्रुप के बीच झगड़ा हो गया। इवेंट में पूजा डोटासरा भी झगड़े के बाद पहुंची थी। हालांकि अभी तक मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मीता ने कहा कि वह अपने प्रमोशन के लिए सीकर ही आया हुआ है। पूजा और उसके लोग भी वहां पहुंच गए।

मीता बगोदा के यूट्यूब पर 2.16 लाख फॉलोअर्स

बता दें कि आरोपी अमित खासा उर्फ मीता पिछले करीब 15 साल से हरियाणवी गाने गा रहे हैं। यूट्यूब पर उनके 2.16 लाख फॉलोअर्स हैं। इनके गाने तूफानी डाल कावड़ पर 3.6 करोड़ व्यूज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker