[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी

बबाई स्कूल में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी

बबाई : बबाई के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 13 से 18 साल के स्टूडेंट्स को स्वस्थ रहने की जानकारी मिली। यह कार्यक्रम सीएचसी बबाई के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकिशन की अध्यक्षता में हुआ। स्टूडेंट्स को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई।

एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कोमल, मोनिका और हरकेश ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। स्कूल ने विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़ व रीना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सीएचसी से एएनएम सुशीला, आशा सुपरवाइजर पूरणमल और कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश भी मौजूद रहे। मंच संचालन रमाकांत तिवाड़ी ने किया। शिक्षिकाओं सुमन, मेघा व सुनीता ने परीक्षा ली। प्रधानाचार्य जाखड़ ने आभार जताया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने को प्रेरित करना था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker