श्रीमाधोपुर में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, बस से 18 गोह बरामद
दो कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे मॉनिटर लिजार्ड, शतावरी भी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अजीतगढ़ से मकराना जा रही यात्री बस से 18 मॉनिटर लिजार्ड (गोह) बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से शतावरी से भरा एक कट्टा भी जब्त किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।
वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचना सहायक वन संरक्षक (वन्यजीव) देवेन्द्र सिंह राठौड़ को मिली थी। उन्होंने मामले से उप वन संरक्षक, सीकर को अवगत कराया। इसके बाद उप वन संरक्षक के मार्गदर्शन और राठौड़ के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने श्रीमाधोपुर रेंज कार्यालय के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान अजीतगढ़ से मकराना जा रही बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कट्टों में छिपाकर रखे गए 18 मॉनिटर लिजार्ड और एक अन्य कट्टे में शतावरी मिली। वन विभाग की टीम ने इन्हें जब्त कर लिया।
नागौर जिले के निवासी हैं आरोपी
वन विभाग की कार्रवाई में नेमाराम निवासी चितावा, जिला नागौर, लालूराम निवासी रेवड़ड़ी तथा रामचन्द्र बावरी निवासी नगवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नगवाड़ा निवासी एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।
तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल जारी
वन्यजीवों की बरामदगी के बाद वन विभाग आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गोह कहां से लाई गई थीं, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। मामले का अनुसंधान क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450469


