कालका माता मंदिर में 17 अक्टूबर को जागरण:18 अक्टूबर को कलश यात्रा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी होगी; विजेता को 21 हजार का इनाम
कालका माता मंदिर में 17 अक्टूबर को जागरण:18 अक्टूबर को कलश यात्रा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी होगी; विजेता को 21 हजार का इनाम
नवलगढ़ : पोसाना गांव स्थित कालका माता मंदिर परिसर में 17 अक्टूबर से धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विशाल जागरण में श्रद्धालु माता के भजनों का आनंद लेंगे। वहीं, धार्मिक आयोजन के साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी
सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात को कालका माता मंदिर परिसर में विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। जागरण में भजन कलाकार प्रकाश माली टोंक एंड पार्टी और राजस्थान की प्रसिद्ध डांसर भारती चौधरी, आशा मीणा, रानी राजपूत, दलीप थेबड़ और राकेश शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा। और अगले दिन 18 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। आ
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को नगद पुरुस्कार
धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मंदिर परिसर में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन, भजन संध्या, कलश यात्रा, भंडारे और वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2449468


