फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ हाईवे पर कार-रोडवेज बस की टक्कर:जयपुर निवासी की मौत, एक गंभीर घायल सीकर रेफर; फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला
फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ हाईवे पर कार-रोडवेज बस की टक्कर:जयपुर निवासी की मौत, एक गंभीर घायल सीकर रेफर; फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ हाईवे पर अलखपुरा स्टैंड के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जयपुर निवासी व्यक्ति की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह टूट गई।
टक्कर के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और हरसावा की 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हैड कांस्टेबल जीवराज सिंह ने बताया कि हादसे में शिवा दादाबाड़ी, जयपुर निवासी की मौत हो गई। कार में सवार उसके साथी भानुप्रताप, मोहित और विकास घायल हुए हैं। रोडवेज बस में सवार चूरू निवासी राजेश नेहरा और राजलदेसर निवासी दिनेश भी जख्मी हुए हैं।
घायलों को अस्पताल में शुरुआती इलाज दिया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448639

