झुंझुनूं में दूसरे चरण में चुनाव, नामांकन आज से शुरू:19 अक्टूबर को नाम वापसी, समर्थकों के साथ पहुंच रहे दिग्गज
झुंझुनूं में दूसरे चरण में चुनाव, नामांकन आज से शुरू:19 अक्टूबर को नाम वापसी, समर्थकों के साथ पहुंच रहे दिग्गज
झुंझुनूं : झुंझुनूं में मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू होते ही कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए संबंधित उपखंड, तहसील और उपतहसील कार्यालयों में भी पर्चे भरे जा रहे हैं।जिला परिषद की सभी 41 सीटों और दूसरे चरण में शामिल 6 पंचायत समितियों की 102 सीटों के लिए नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।
कलेक्ट्रेट में 2 कमरों में जिला परिषद के नामांकन
जिला परिषद सदस्यों के नामांकन दाखिल कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र वार्ड वार्ड 1 से 21 तक के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 111 में व्यवस्था की गई है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, निर्वाचन क्षेत्र वार्ड 22 से 41 तक के नामांकन कमरा नंबर 109 में जमा हो रहे हैं। इन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यहां जमा करवा सकेंगे फॉर्म
| पंचायत समिति | आवेदन जमा करने की जगह |
| झुंझुनूं | उपखंड कार्यालय |
| चिड़ावा | उपखंड कार्यालय |
| सूरजगढ़ | उपखंड कार्यालय |
| बुहाना | उपखंड कार्यालय |
| सिंघाना | उपतहसील कार्यालय |
| पिलानी | तहसील कार्यालय |
6 पंचायत समितियों में भी नामांकन
जिला परिषद के साथ पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में झुंझुनूं जिले की 6 पंचायत समितियों की 102 सीटों पर चुनाव होना है। इनके नामांकन संबंधित कार्यालयों में रिटर्निंग अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
19 अक्टूबर को नाम वापसी का मौका
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 19 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। जिसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वालों की आखिरी सूची जारी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए सीमित समय मिलेगा। 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान निर्धारित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448637

