दुबई से फतेहपुर पहुंचे डीएचपी फाउंडेशन के संस्थापक दाऊद हनीफ पीनारा, सभापति अंजू भिंडा को दी मुबारकबाद
मधुसूदन भिंडा बोले - फतेहपुर के विकास में दाऊद हनीफ पीनारा के सुझावों को देंगे प्राथमिकता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शोयब अली खान
फतेहपुर शेखावाटी : नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति अंजू मधुसूदन भिंडा को डीएचपी फाउंडेशन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। फाउंडेशन के संस्थापक दाऊद हनीफ पीनारा दुबई से फतेहपुर शेखावाटी पहुंचे और सभापति से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने सभापति के सफल कार्यकाल की कामना की। मौके पर उनके बेटे आदिल दाऊद पीनारा सहित डीएचपी फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
मुलाकात के दौरान दाऊद हनीफ पीनारा ने शहर के विकास, जनसेवा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर मधुसूदन भिंडा ने भरोसा दिलाया कि फतेहपुर के विकास को लेकर दाऊद हनीफ पीनारा की ओर से दिए जाने वाले सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें शहर की विकास योजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
डीएचपी फाउंडेशन ने उम्मीद जताई कि सभापति अंजू मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में फतेहपुर शेखावाटी में विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही शहर में भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को बढ़ावा मिलेगा। फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय बनवारी लाल भिंडा की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर की प्रगति के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आशा भी जताई गई।
अंत में डीएचपी फाउंडेशन के संस्थापक दाऊद हनीफ पीनारा और फाउंडेशन परिवार ने सभापति अंजू मधुसूदन भिंडा को पुनः बधाई देते हुए फतेहपुर शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448599


