भींचरी के डॉ. राशिद खान जर्मनी में करेंगे शेखावाटी का प्रतिनिधित्व
फ्रैंकफर्ट में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों के मास्टर कोर्स अधिवेशन में लेंगे भाग, उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी
फतेहपुर : शेखावाटी के छोटे से गांव भींचरी के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान का जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित होने वाले मास्टर कोर्स अधिवेशन के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से फतेहपुर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. राशिद खान हड्डी एवं जोड़ रोगों के उपचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। जयपुर, फतेहपुर, डीडवाना, मकराना और सुजानगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए उनके पास पहुंचते हैं।
फ्रैंकफर्ट में होने वाले अधिवेशन में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के आधुनिक उपचार, नवीन चिकित्सा पद्धतियों और चिकित्सा विज्ञान में हो रही प्रगति पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। इसमें भाग लेकर डॉ. राशिद खान को चिकित्सा क्षेत्र की नई तकनीकों और उपचार की आधुनिक विधियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।
भींचरी जैसे छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। क्षेत्रवासियों ने डॉ. राशिद खान की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद जताई कि अधिवेशन से प्राप्त अनुभव और ज्ञान का लाभ उनकी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से मरीजों को भी मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448589


