सूरजगढ़ में जरूरतमंद परिवार पीएम आवास योजना से वंचित, पालिका से लगाई गुहार
आर्थिक तंगी से जूझ रहा धाणक परिवार टिनशेड के कच्चे मकान में रहने को मजबूर, भामाशाह ने बेटी मीना को 1100 रुपए की सहायता दी
सूरजगढ़ : कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से जरूरतमंद परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत से पात्र परिवार को योजना का लाभ दिलाकर पक्की छत उपलब्ध करवाने की मांग की है।
सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति की प्रेरणा से भामाशाह रामरख बाकोलिया ने अनुसूचित समाज की जरूरतमंद मीना धाणक को 1100 रुपए की आर्थिक सहायता दी। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि परिवार के मुखिया 83 वर्षीय फूलचंद धाणक के घर में कमाने वाला कोई नहीं है। उनकी पत्नी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और पुत्र भी नहीं है। उनकी विवाहित बेटी मीना को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मीना की तीन बेटियां और एक नाबालिग बेटा है। परिवार के छह सदस्य आर्थिक तंगी के बीच टिनशेड के कच्चे मकान में रह रहे हैं। मकान के सामने की दीवार पिछले बरसात में गिर गई थी।

पात्र परिवार को आवास दिलाने की मांग
ओमप्रकाश सेवदा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति और डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत से मीना धाणक के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के सचिव राधेश्याम चिरानिया, अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल, बाबूलाल बड़गूजर, फूलचंद फुलवारिया, महावीर बाकोलिया, सज्जन कटारिया, छोटेलाल गजराज और लक्ष्मण बाकोलिया ने भी जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448589


