[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में कारगिल शहीद के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि:शहीद स्मारक पर हुआ कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में कारगिल शहीद के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि:शहीद स्मारक पर हुआ कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद

पलसाना में कारगिल शहीद के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि:शहीद स्मारक पर हुआ कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद

पलसाना : पलसाना मे कारगिल युद्ध के वीर सपूत शहीद ग्रेनेडियर सीताराम कुमावत के जन्मदिवस पर सोमवार को पलसाना स्थित शहीद सीताराम कुमावत स्मारक राजकीय विद्यालय परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

शहीद सीताराम कुमावत का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को सीकर जिले के पलसाना गांव में हुआ था। वे 27 अप्रैल 1993 को भारतीय थल सेना की 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मन से मुकाबला करते हुए 13 जून 1999 को उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान क्षेत्र के लोगों के लिए सदैव गौरव और प्रेरणा का प्रतीक रहेगा।

ये रहे मौजूद

पलसाना के राजकीय विद्यालय परिसर में बने शहीद स्मारक के माध्यम से उनकी स्मृति को संजोया गया है। विभिन्न अवसरों पर यहां शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया जाता है।

कार्यक्रम में पलसाना नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कुमावत, पार्षद राजेश कुदाल, शहीद सीताराम कुमावत जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष नवीन कुमार दक्ष, भामाशाह नेमीचंद बबेरवाल, प्रहलाद सालड़ीवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, नेमीचंद बड़ीवाल, रामचंद्र सालड़ीवाल और महेंद्र कुमावत सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker