[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू

सीकर शहर में सड़क पर ठेला लगाने पर होगा जब्त:रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई; नवलगढ़ पुलिया से अभियान शुरू

सीकर : सीकर में सड़क पर ठेला लगाने पर ठेले को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा ठेका संचालक सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण भी नहीं कर सकेगा। इसे लेकर सीकर ट्रैफिक पुलिस ने आज से अभियान शुरू कर दिया है।

ट्रैफिक पुलिस ने आज सीकर के नवलगढ़ पुलिया के नीचे से इस अभियान की शरुआत की है। अब इस सप्ताह पूरे शहर में अभियान जारी रहेगा। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि पिछले दिनों हाथ ठेला संचालकों से समझाइश की गई थी कि वह अपने ठेलों को सड़क किनारे खड़ा करें लेकिन समझाइश के बाद भी वह नहीं माने।

ऐसे में आज सीकर के नवलगढ़ पुलिया के नीचे से हाथ ठेला संचालकों को सड़क किनारे करवाया गया है। अब वह यदि नहीं मानते हैं तो उनके ठेलों को जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि कोई भी ठेला संचालक या दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा वह सामान भी जब्त किया जाएगा।

अभियान से जुड़ी 2 PHOTOS

नवलगढ़ पुलिया के नीचे से हाथ ठेलों को हटाते हुए।
नवलगढ़ पुलिया के नीचे से हाथ ठेलों को हटाते हुए।
सड़क पर लगे ठेले पर कार्रवाई करती पुलिस।
सड़क पर लगे ठेले पर कार्रवाई करती पुलिस।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker