[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरसावा में कुहान माता के दरवाजे का उद्घाटन हुआ:अमेरिका प्रवासी ने 15 लाख रुपए में करवाया निर्माण

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हरसावा में कुहान माता के दरवाजे का उद्घाटन हुआ:अमेरिका प्रवासी ने 15 लाख रुपए में करवाया निर्माण

हरसावा में कुहान माता के दरवाजे का उद्घाटन हुआ:अमेरिका प्रवासी ने 15 लाख रुपए में करवाया निर्माण

हरसावा : हरसावा से नारसरा जाने वाले नेशनल हाईवे-52 पर कुहान माता के दरवाजे का उद्घाटन किया गया। अमेरिका में रहने वाले हरसावा निवासी डॉ. भगवान सिंह थालोड़ ने करीब 15 लाख रुपए खर्च कर इसे बनवाया है। उनके बड़े भाई भेभाराम ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर गांव के लोगों ने मेहमानों का स्वागत किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजे को खोला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नारसरा में कुहान माता का मंदिर है। नेशनल हाईवे-52 से मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर यह दरवाजा बना है। डॉ. भगवान सिंह थालोड़ के इस काम से मंदिर जाने वाले रास्ते को एक नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में हनुमानाराम, डॉ. गोविंद सिंह, शिवपाल सिंह, शीशपाल, कुरड़ाराम, झाबर सिंह, हीरा सिंह, मोहन सिंह समेत गांव के कई लोग और महिलाएं शामिल थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker