[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जिला परिषद चुनाव के लिए कल से नामांकन:कांग्रेस-बीजेपी ने अभी तक जारी नहीं की उम्मीदवारों की लिस्ट; जानिए कहां जमा होंगे फॉर्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जिला परिषद चुनाव के लिए कल से नामांकन:कांग्रेस-बीजेपी ने अभी तक जारी नहीं की उम्मीदवारों की लिस्ट; जानिए कहां जमा होंगे फॉर्म

सीकर में जिला परिषद चुनाव के लिए कल से नामांकन:कांग्रेस-बीजेपी ने अभी तक जारी नहीं की उम्मीदवारों की लिस्ट; जानिए कहां जमा होंगे फॉर्म

सीकर : सीकर में पहले चरण के पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू होंगे और 16 अक्टूबर नामांकन भरने की लास्ट डेट है।

जानिए कहां भरे जाएंगे नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट के फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर-63 स्थित इजलास कोर्ट में जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिला परिषद चुनाव के लिए नीमकाथाना ADM भागीरथ साख और ADM सिटी भावना शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा। सभी जगह नामांकन लेने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने जारी नहीं की लिस्ट

अब तक जिला परिषद चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट से 53 प्रत्याशियों ने फॉर्म लिए हैं। अभी तक भाजपा व कांग्रेस की ओर से अधीकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। दोनों पार्टियां आज लिस्ट जारी कर सकती हैं। सम्भावना है कि पार्टी की ओर से सीधे रिटर्निंग अधिकारी को भी सूची सौंपी जा सकती है।

गौरतलब है कि सीकर में तीनों चरणों में 49 जिला परिषद सदस्य, 16 पंचायत समितियों के 304 सदस्य, 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्रोें में चुनाव होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker