[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में नवरात्र महोत्सव के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना:महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया मां दुर्गा का गुणगान, सुख-समृद्धि की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में नवरात्र महोत्सव के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना:महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया मां दुर्गा का गुणगान, सुख-समृद्धि की कामना

जसरापुर में नवरात्र महोत्सव के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना:महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया मां दुर्गा का गुणगान, सुख-समृद्धि की कामना

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के वार्ड नंबर 2 स्थित खटीकान मोहल्ले में चल रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा पंडाल में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आचार्य पंडित चुन्नीलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अनुष्ठान संपन्न करवाया। मुख्य यजमान लूणाराम खींची और विमला देवी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा के बाद मां भगवती की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नौ दिनों तक चलेगा महोत्सव, रोज दो बार होगी महाआरती

आईसा खींची ने बताया कि खटीकान मोहल्ले में नवरात्र महोत्सव नौ दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा पंडाल में रोजाना सुबह 11 बजे और शाम 7 बजकर 15 मिनट पर महाआरती हो रही है।

महोत्सव में विमला देवी, सुमन देवी, सोलम देवी, शारदा देवी, संजू देवी, रति देवी, मोनिका देवी, बबला देवी, पूजा देवी, रचना देवी, सुमित्रा देवी, मूली देवी, खुशी कुमारी, आईसा खींची, अंतिमा, सुहाना, पलक, कविता, ऋषिका, निकिता और सपना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker