[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले-भूलो और माफ करो की नीति अब नहीं चलेगी:सरकार के जुल्म में साथ देने वालों का नाम नोट कर रहे, सबक सिखाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले-भूलो और माफ करो की नीति अब नहीं चलेगी:सरकार के जुल्म में साथ देने वालों का नाम नोट कर रहे, सबक सिखाया जाएगा

डोटासरा बोले-भूलो और माफ करो की नीति अब नहीं चलेगी:सरकार के जुल्म में साथ देने वालों का नाम नोट कर रहे, सबक सिखाया जाएगा

जयपुर : जयपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- जो भी व्यक्ति सरकार के जुल्म में इनका साथ दे रहा है। उसे सबक सिखाने का काम किया जाएगा। भूलो और माफ करो की नीति अबकी बार नहीं चलेगी। दिल्ली में राहुल गांधी डायरी मेंटन कर रहे हैं कि कौन-कौन अधिकारी इनके जुल्म में साथ दे रहा है। यहां राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हम सब लोग एक-एक का नाम नोट कर रहे हैं। कई IAS और IPS अधिकारी कह रहे हैं कि हम इनकी बेईमानी में साथ नहीं दे रहे हैं। हमारा ध्यान रखना, हमने कोई बेईमानी नहीं की है। डोटासरा ने रविवार को पीसीसी में मीडिया से ये बात कही।

डोटासरा ने कहा- यह लोग हमें डराते रहे, लेकिन हम डरे नहीं। अब हमारी बारी है।
डोटासरा ने कहा- यह लोग हमें डराते रहे, लेकिन हम डरे नहीं। अब हमारी बारी है।

डोटासरा बोले- ज्यादा दिन दूर नहीं

डोटासरा ने कहा- उन्होंने कहा- साल 2028 में राजस्थान में कांग्रेस और साल 2029 में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जो लोग ज्ञानेश कुमार से वोट चोरी करवाकर देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि उन लोगों को भी जेल की सलाखों में जाना पड़ेगा।

डोटासरा ने कहा- यह लोग हमें डराते रहे, लेकिन हम डरे नहीं। अब हमारी बारी है। अब बीजेपी के नेताओं का नंबर आ गया है। ज्यादा दिन दूर नहीं है। 2 साल भी मुश्किल से बचे हैं। डोटासरा ने कहा- हम इन्हें बता देंगे कि आप लोगों ने किस प्रकार से तानाशाही और गुंडागर्दी की है।

एक को भी नहीं बख्शा जाएगा

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता नीचे से लेकर ऊपर तक एक-एक का नाम नोट कर रहा है, जो इनकी बेईमानी में शामिल हो रहा है। इनकी गुंडागर्दी में सहयोग कर रहा है। एक को भी नहीं बख्शा जाएगा। यह दिमाग में रखे, यह केवल थोथी भभकी नहीं है, यह सही बात है।

डोटासरा ने रविवार को कई भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी जॉइन कराई।
डोटासरा ने रविवार को कई भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी जॉइन कराई।

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता

डोटासरा ने कहा- आज हमारे लिए खुशी का दिन है। जब प्रदेश में पंचायत चुनाव हैं और देश में तानाशाह सरकार काम कर रही है। इससे हमारे नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन लड़ाई लड़ रहा है। उसमें मदद करने के लिए कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने बताया- विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी और लालसोट के भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। डोटासरा ने कहा- इनके साथ ही बड़ी संख्या में पूर्व IAS, IPS, ईझए और केंद्र में सेवाएं दे चुके अधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह लोग जानते हैं कि आज देश में अराजकता, गुंडागर्दी, तानाशाही का माहौल है। इन सब के साथ मिलकर हम इनका मुकाबला करेंगे। इस मौके पर सांसद मुरारीलाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी मौजूद रहे।

Related Articles